Mount Everest: एवरेस्ट के शिखर से उतरते वक्त दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत, बुरी तरह थकने से हुआ हादसा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

एवरेस्ट के शिखर से उतरते वक्त दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नेपाल अभियान संचालक संघ के महासचिव ऋषि भंडारी ने बताया कि अरुण कुमार तिवारी और संदीप अरे नामक पर्वतारोही शिखर से नीचे आते समय बुरी तरह थक गए थे और उनके गाइड ने उन्हें बचाने के बहुत प्रयास किए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

भंडारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि अरे ने बुधवार को और तिवारी ने बृहस्पतिवार शाम लगभग 5:30 बजे शिखर पर चढ़ाई की। उन्होंने कहा कि गाइड ने ''बहुत मेहनत की'' लेकिन वे उन्हें (पर्वतारोहियों को) बचा नहीं सके। पर्वतारोही संदीप अरे की मौत बृहस्पतिवार को हुई और यह स्पष्ट नहीं है कि तिवारी की मौत कब हुई। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। 

बुधवार को, अरे सहित तीन भारतीय 274 पर्वतारोहियों में शामिल थे जिन्होंने 8,848.86 मीटर ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। यह एक दिन में अब तक दर्ज सबसे अधिक सफल चढ़ाइयों का नया रिकॉर्ड था। अन्य दो पर्वतारोही तुलसी रेड्डी पालपुनूरी और अजय पाल सिंह धालीवाल थे। इसके अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को भारत के लक्ष्मीकांत मंडल ने भी विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई की थी।

3 भारतीयों समेत 274 लोगों ने की चढ़ाई 

नेपाल की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले 274 पर्वतारोहियों में तीन भारतीय भी शामिल थे, जिन्होंने एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई का नया रिकॉर्ड बनाया। सभी 274 पर्वतारोही बुधवार को 8,848.86 मीटर ऊंचे शिखर पर पहुंच गए। नेपाल में एक्सपेडिशन ऑपरेटर्स एसोसिएशन के महासचिव ऋषि राम भंडारी ने बताया कि इन पर्वतारोहियों में 150 नेपाली शेरपा भी शामिल थे, जिन्होंने एक ही दिन में शिखर पर विजय प्राप्त की।

ये भी पढ़ें  : 
Mount Everest Record : माउंट एवरेस्ट पर नया रिकॉर्ड, 3 भारतीयों समेत 274 लोगों ने की चढ़ाई 
Bhojshala : भोजशाला महाआरती को लेकर धार में अलर्ट पर प्रशासन, मुस्लिम समाज घरों में पढ़ेगा नमाज

संबंधित समाचार