आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान- तीसरा-चौथा बच्चा पैदा करने पर देंगे इनाम, जन्म दर बढ़ाने के लिए सीएम ने लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में तेजी से गिर रही जन्म दर को रोकने के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब तीसरा बच्चा पैदा करने वाले परिवारों को 30,000 रुपये और चौथा बच्चा पैदा करने पर 40,000 रुपये दिए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में एक जनसभा के दौरान की।

पहले क्या था प्लान?

मार्च 2025 में विधानसभा में नायडू ने कहा था कि सरकार दूसरे बच्चे पर 25,000 रुपये देने पर विचार कर रही है। लेकिन बाद में सरकार ने अपना फैसला बदल दिया और अब सुविधा तीसरे और चौथे बच्चे पर दी जाएगी।

क्यों लिया यह फैसला? आंकड़े बताते हैं सच

आंध्र प्रदेश में टोटल फर्टिलिटी रेट (TFR) तेजी से गिरकर 1.5 तक पहुंच गया है। जबकि आबादी स्थिर रखने के लिए 2.1 का रिप्लेसमेंट लेवल जरूरी माना जाता है। यानी राज्य की आबादी अब घटने की राह पर है।

आबादी का बदलता ढांचा:
  1. साल 2011 में 14 साल से कम उम्र के बच्चों की आबादी: 25%
  2. 2036 तक यह घटकर रह जाएगी: सिर्फ 15%
  3. वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों की आबादी वर्तमान के 10% से बढ़कर 19% हो जाएगी।
  4. साल 2047 तक बुजुर्गों का हिस्सा 23% तक पहुंचने का अनुमान है।

राज्य की औसत उम्र फिलहाल 32.5 साल है, जबकि पूरे देश की औसत उम्र 28 साल है। इसका मतलब है कि आंध्र प्रदेश पूरे देश की तुलना में तेजी से बूढ़ा हो रहा है।2040 के बाद युवा शक्ति की भारी कमी का खतरा है, जिससे अर्थव्यवस्था, उद्योग और सेवा क्षेत्र पर असर पड़ सकता है।

सरकार का मकसदइस स्कीम के जरिए सरकार युवा जोड़ों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है, ताकि भविष्य में जनसंख्या असंतुलन और वृद्धजन संकट से बचा जा सके।यह योजना उन राज्यों के लिए भी मिसाल बन सकती है जहां फर्टिलिटी रेट तेजी से गिर रहा है।

संबंधित समाचार