यूपी में गहराया बिजली संकट तो अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा - नया बिजलीघर बनाना सरकार के वश में नहीं

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि बिजली के नये संयंत्र लगाना सरकार के वश की बात नहीं है। 

अखिले शयादव ने एक्स पर लिखा, " बिजली के नये प्लांट लगाना तो आपके बस में था नहीं, न ही आपकी तंग सोच में। मुँह से ये कह ही देते '3x660 सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट' तो गर्मी में झुलसते प्रदेशवासियों को सुनकर ही थोड़ी राहत मिल जाती।" उन्होने कहा , " भाजपा के कुराज में उप्र में बिजली की सिर्फ़ 'माँग' बढ़ रही है या 'दाम' बढ़ रहे हैं, सप्लाई-आपूर्ति नहीं। भाजपा राज, यूपी ख़स्ताहाल।" 

उन्होंने अपने संदेश के साथ स्मार्ट नगर, लखनऊ, राजधानी, उत्तर प्रदेश शब्द भी जोड़े। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और कई जिलों से बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। विपक्ष लगातार बिजली संकट को लेकर सरकार को घेर रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

एशियन चैंपियनशिप में दहाड़ेंगे PWL के धुरंधर! अंडर-17 और अंडर-23 एशियन रेसलिंग के लिए भारतीय टीम का ऐलान
राजकुमार राव ने बतौर प्रोड्यूसर रखा फिल्म इंडस्ट्री में कदम, साउथ एक्ट्रेस संग स्क्रीन शेयर करेंगे एक्टर, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने  
मथुरा नगर निगम में अनोखा प्रदर्शन : प्रदूषण के विरोध में 'कॉकरोच' की वेशभूषा में नाचते-गाते पहुंचा युवक, लोग बनाने लगे वीडियो
इतिहास रचने से सिर्फ 58 रन दूर किंग कोहली! SRH के खिलाफ मैच में विराट तोड़ेंगे क्रिस गेल और वॉर्नर का महा-रिकॉर्ड?
Gonda News : गोंडा में गहराया बिजली संकट, तो विधायक प्रतीक भूषण ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, मांगा तत्काल समाधान