ग्रामीण आजीविका सुधारने के लिए सरकार का बड़ा कदम, NRLM के लिए 15.29 अरब रूपये से अधिक की धनराशि मंजूर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन और आजीविका मिशन को मिलेगा बड़ा वित्तीय बल

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 15 अरब 29 करोड़ 91 लाख रूपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। यह राशि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर खर्च की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के निर्देश पर जारी शासनादेश के अनुसार, केंद्रांश 917.94 करोड़ रूपये और राज्यांश 611.96 करोड़ रूपये सहित कुल 1529.91 करोड़ रूपये आयुक्त ग्राम्य विकास एवं मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निवर्तन पर रखे जाएंगे।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि धनराशि आवश्यकतानुसार चरणबद्ध तरीके से खर्च की जाएगी और सभी व्यय केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन तथा वित्तीय नियमों के अनुरूप होंगे। उपयोगिता प्रमाण पत्र, लक्ष्य सत्यापन और ब्याज समायोजन की जिम्मेदारी मिशन निदेशक की होगी।

यह भी पढ़ें: 
गोरखनाथ मंदिर के जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, मत करिए चिंता, इलाज के लिए सरकार जरूर करेगी हरसंभव मदद 

 

 

संबंधित समाचार