Bareilly Weather News: आंधी-बारिश से फिर बदलेगा मौसम, अगले 24 जारी किया गया अलर्ट
बरेली, अमृत विचार। मौसम विभाग की ओर से भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का पूर्वानुमान सामने आया है। शुक्रवार को चेतावनी जारी की गई है कि बरेली और आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे में फिर तूफान झेलना पड़ सकता है। अगले कुछ दिन मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रभाव बरेली में भी देखा जा रहा है। कई दिन से जिले में पारा 40 पार पर ठहरा दिखा है और अत्यधिक गर्मी का असर जनजीवन पर साफ देखा गया है। हीटवेब के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटे जैसे हालत रहे हैं। गुरुवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश व तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी।
रात की बारिश का असर शुक्रवार पर भी पड़ा और पहले की तरह झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप नहीं हुआ। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि अभी गर्मी से पूरी तरह निजात नहीं मिलेगी। आगे भी हीटवेब से सामना करना पड़ेगा। शनिवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है।
