PCS Transfer : यूपी सरकार ने किए 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, डॉ. सृष्टि धवन बनीं सुल्तानपुर की CRO
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए, जिनमें कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती और कुछ अहम पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट में कुछ ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जो हाल ही में विवादों और सुर्खियों में रहे थे।
सबसे ज्यादा चर्चा चंदौली में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा के तबादले को लेकर हो रही है। उन्हें अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज में उप सचिव बनाया गया है।
हाल ही में उनकी पत्नी एसडीएम दिव्या ओझा और परिवार के बीच दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी के आरोपों वाला पारिवारिक विवाद काफी चर्चा में रहा था, जिसके बाद यह ट्रांसफर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में सुर्खियों में है।
डॉ. सृष्टि धवन, जो भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ की कुलसचिव थीं, अब सुल्तानपुर की मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) बनाई गई हैं। सृष्टि धवन राष्ट्रीय स्तर की तैराक भी रह चुकी हैं। मेरठ के एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह का प्रस्तावित तबादला फिलहाल रोक दिया गया है। हाल ही में प्रदर्शनकारियों के साथ उनकी तीखी बहस का वीडियो वायरल हुआ था।
ट्रांसफर लिस्ट में शामिल अन्य अधिकारी :
आलोक कुमार वर्मा - अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल
सृष्टि धवन - मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर
सुशील प्रताप सिंह - कुलसचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ
दुर्गेश मिश्रा - अपर नगर आयुक्त, गोरखपुर
ब्रजेश कुमार सिंह - एडीएम सिटी, मेरठ (यथावत)
अनिरुद्ध प्रताप सिंह - एडीएम, मुजफ्फरनगर
राजीव राज - एडीएम, जालौन
मनोज कुमार सिंह - नगर मजिस्ट्रेट, उन्नाव
गौरव रंजन श्रीवास्तव - अपर नगर आयुक्त, गोरखपुर
अनुपम मिश्रा - उप सचिव, यूपीपीएससी, प्रयागराज
सीमा पाण्डेय - अपर नगर आयुक्त, वाराणसी
नितीश कुमार सिंह - एडीएम, बुलंदशहर
प्रमोद कुमार पाण्डेय - अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल
आयुष चौधरी - एडीएम, सीतापुर
सुनील कुमार त्रिवेदी - सीआरओ, गाजीपुर
संजय कुमार - नगर मजिस्ट्रेट, हरदोई
अजीत कुमार सिंह - एडीएम, गौतमबुद्धनगर
त्रिभुवन - एडीएम, बदायूं
सुरेश कुमार पाल - सीआरओ, बलिया
सरकार का यह फैसला प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देखा जा रहा है।
