PM Modi Speech : 13वें स्वतंत्रता दिवस भाषण में 40 बार बोले 'मेरे प्यारे देशवासियो', 10 बार 'साथियो' का किया जिक्र

Amrit Vichar Network
On

'देशवासियो' रहा पीएम का पसंदीदा संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने 13वें संबोधन में करीब 40 बार 'मेरे प्यारे देशवासियो' और 10 बार 'साथियो' शब्द का इस्तेमाल किया। युवाओं को 'मेरे प्यारे युवा' कहकर संबोधित किया। पिछले वर्षों में भी 'देशवासियो' और 'परिवारजन' उनके प्रमुख संबोधन रहे हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लाल किले की प्राचीर से अपने 13वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में देशवासियों को अलग-अलग संबोधनों से जोड़ा। इस दौरान उनका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया संबोधन 'मेरे प्यारे देशवासियो' रहा। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में इस शब्द का करीब 40 बार इस्तेमाल किया। इसके अलावा उन्होंने 10 बार लोगों को 'साथियो' कहकर संबोधित किया।

युवाओं से बोले- मेरे प्यारे युवा

प्रधानमंत्री मोदी ने नशे और अन्य व्यसनों से मुक्ति के अभियान में युवाओं की भागीदारी का आह्वान करते हुए एक बार 'मेरे प्यारे युवा' कहकर संबोधित किया। भाषण के दौरान उन्होंने एक-एक बार 'देश सेवक' और 'भाई-बहनों' शब्द का भी इस्तेमाल किया।

'देशवासियो' रहा पीएम का पसंदीदा संबोधन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषणों में प्रधानमंत्री मोदी का लोगों को संबोधित करने के लिए 'देशवासियो' शब्द पसंदीदा रहा है। पिछले साल यानी 2025 के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में उन्होंने इसका करीब 50 बार इस्तेमाल किया था। वहीं, 2024 में प्रधानमंत्री ने करीब 30 बार 'देशवासियो' कहा था। 2023 में यह संख्या करीब 15 रही, जबकि 2022 में उन्होंने 40 से अधिक बार इस संबोधन का इस्तेमाल किया था।

2023 में 'परिवारजन' से जोड़ा था रिश्ता

प्रधानमंत्री मोदी ने 2023 के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में देशवासियों को 'परिवारजन' कहकर संबोधित किया था। उस भाषण में उन्होंने इस शब्द का करीब 50 बार इस्तेमाल किया था। पिछले कुछ वर्षों के स्वतंत्रता दिवस भाषणों में 'साथियो' शब्द का इस्तेमाल भी प्रधानमंत्री के संबोधन का नियमित हिस्सा रहा है। इस बार भी उन्होंने 'साथियो' कहकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें:-Independence Day 2026 : PM मोदी के लाल किले से 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री कोचिंग तक; जानें क्या-क्या बदला

संबंधित समाचार