Independence Day 2026 : PM मोदी के लाल किले से 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री कोचिंग तक; जानें क्या-क्या बदला

Amrit Vichar Network
On

Independence Day 2026: 6 major announcements by PM Modi from the Red Fort—from AI training for 10 million youths to free coaching; find out what has changed.

Independence Day 2026 पर PM मोदी ने लाल किले से युवाओं, शिक्षा, खेल, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और परमाणु ऊर्जा को लेकर 6 बड़े ऐलान किए। एक करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और 5-15 साल के बच्चों के लिए स्पोर्ट्स टैलेंट हंट की घोषणा हुई।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए युवाओं, शिक्षा, खेल, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और परमाणु ऊर्जा को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। पीएम मोदी ने एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल ट्रेनिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों के लिए स्पोर्ट्स टैलेंट हंट और नागरिक सुरक्षा के आधुनिक नेटवर्क समेत कई योजनाओं का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा शक्ति, तकनीक और आत्मनिर्भरता को नई गति देनी होगी। उन्होंने सेमीकंडक्टर और न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में भी बड़े लक्ष्य सामने रखे।

1. एक करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए सबसे बड़ा ऐलान एआई स्किल ट्रेनिंग को लेकर किया। उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में देश के एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग देने का संकल्प लिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि इसका उद्देश्य भारतीय युवाओं को एआई के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम बनाना है। तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सरकार का फोकस युवाओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने पर है।

2. प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

प्रधानमंत्री ने मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों पर कोचिंग के बढ़ते खर्च का जिक्र करते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोचिंग क्लास की होड़ मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बन गई है। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रतिभाशाली शिक्षकों और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए युवाओं को मुफ्त कोचिंग देने के लिए व्यापक नेटवर्क तैयार किया जाएगा।

3. नागरिक सुरक्षा का बनेगा आधुनिक नेटवर्क

पीएम मोदी ने बदलते युद्ध के स्वरूप और देश की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नागरिक सुरक्षा का आधुनिक और जीवंत नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। इसके तहत नागरिकों को आधुनिक आपातकालीन प्रणालियों और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को सुरक्षित बनाना हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है और देश हर तरह की चुनौती के लिए तैयार रहेगा।

4. 5 से 15 साल के बच्चों के लिए स्पोर्ट्स टैलेंट हंट

खेलों में भारत की ताकत बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों में प्रतिभा खोजने के लिए टैलेंट हंट अभियान चलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 2036 के ओलंपिक में उन खेलों में भी हिस्सा लेना है, जिनमें देश ने अब तक भाग नहीं लिया है। इसके लिए कम उम्र में ही खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

5. सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भर बनेगा भारत

पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल दुनिया में चिप्स बेहद महत्वपूर्ण हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर मेडिकल उपकरण और ट्रांसपोर्ट सिस्टम तक, हर क्षेत्र में इनकी अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, तीन बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट लगाए जा चुके हैं और इनमें एक्सपोर्ट के लिए उत्पादन भी शुरू हो गया है। आने वाले 7-8 वर्षों में पांच से आठ और सेमीकंडक्टर प्लांट में काम शुरू होने की बात उन्होंने कही।

6. 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य

ऊर्जा सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी बड़ा लक्ष्य सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी दशक में पांच नए परमाणु रिएक्टर शुरू करने का लक्ष्य है। उन्होंने फास्ट ब्रीडर परमाणु तकनीक में भारत की उपलब्धि को परमाणु ईंधन के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम बताया।

युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता पर पीएम का फोकस

लाल किले से प्रधानमंत्री की घोषणाओं में युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने, शिक्षा को सुलभ बनाने, खेल प्रतिभाओं को तलाशने और देश को तकनीकी व ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने पर खास जोर रहा। AI, फ्री कोचिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट, नागरिक सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और न्यूक्लियर एनर्जी से जुड़े ये ऐलान विकसित भारत के लक्ष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

काशी दर्शन की अंतिम इच्छा... फिर एक साथ उठीं पति-पत्नी और बेटे की अर्थियां, अपनों ने भी शव लेने से किया इनकार, जानें मामला
Independence Day 2026 : जन भवन में शान से लहराया तिरंगा, राज्यपाल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ; बोलीं- कमजोर वर्गों के उत्थान की जिम्मेदारी सबकी
Lucknow Accident : ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाराबंकी के चार मजदूरों की दर्दनाक मौत; जानें कैसे हुआ हादसा
Kanpur News : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत; बस छोड़कर चालक फरार
Kannauj News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, पहिए में फंसा शव; पुलिस की गाड़ी घेरकर परिजनों ने किया हंगामा