दिल्ली में खान मार्केट के पास लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास छह लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए मिले। पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे तुगलक रोड पुलिस थाने को पीसीआर कॉल पर शिकायत मिली की कुछ लोग खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे …

नई दिल्ली। दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास छह लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए मिले। पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे तुगलक रोड पुलिस थाने को पीसीआर कॉल पर शिकायत मिली की कुछ लोग खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक किशोर नीले रंग की युलु बाइक के साथ मौजूद थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि वे इंडिया गेट इलाके में आए थे और उन्होंने किराए पर युलु मोटरसाइकिल ली थी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने युलु मोटरसाइकिल से रेस लगाने और एक दूसरे को देशों के नाम से पुकारने का फैसला किया जिनमें पाकिस्तान भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि इसलिए वे हल्के-फुल्के अंदाज में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ चिल्ला रहे थे।” अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा 
यूपी में 3 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवा-ओलावृष्टि की चेतावनी; IMD ने इन राज्यों में जताया कमजोर मानसून का अनुमान