अब केबीसी और द कपिल शर्मा शो में होगी स्टूडियो ऑडियंस की वापसी, दर्शक हुए एक्साइटेड

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी के दों सबसे बड़े और फैंस के दिलों पर राज करने वाले शो वापस आ रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं कौन बनेगा करोड़पति और द कपिल शर्मा शो की। ये खबर आते ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। द कपिल शर्मा शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज …

मुंबई। टीवी के दों सबसे बड़े और फैंस के दिलों पर राज करने वाले शो वापस आ रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं कौन बनेगा करोड़पति और द कपिल शर्मा शो की। ये खबर आते ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। द कपिल शर्मा शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो काफी पसंद भी किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर महानायक अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 13 भी कपिल शर्मा के साथ कदम से कदम मिला कर आ रहा है। फैंस को बते दें कि अगले ही हफ्ते से शो शुरु होने वाला है। इसी के साथ एक और बड़ी खबर सामने आई है।

कोरोना काल के चलते किसी भी रिएलिटी शो में स्टूडियो ऑडियंस का जाना मना था। लेकिन अब दोनों ही शो में स्टूडियो ऑडियंस की वापसी होगी। अब स्टूडियो में फैंस की एंट्री भी होगी। मेक्रस के हिसाब से शो में लाइव ऑडियंस होने से शो में जान आ जाती है।

जैसे कपिल के शो में जब तक कपिल ऑडियंस के साथ फन नहीं करते शो खाली लगता ठीक वैसे ही केबीसी में जब तक कंटेस्टेंट्स को कोई चीयर-अप नहीं करता शो में पॉजिटिव एनर्जी नहीं फील होती। आपको बता दें, शो में कोरोना के सभी नियमें का पालन होगा। सोशल डिस्टेंसिग का खास ध्यान दिया जाएगा। फैंस को दोनों ही शो का बेसब्री से इंतजार है। अब देखने वाली बात ये है कि इस बार कौन से नए कांसेप्ट के साथ दोनों शो आते हैं।

संबंधित समाचार