Tasty Kitchen: बारिश के मौसम में अच्छा खाने का मन है तो झटपट बनाएं आलू क्रिस्पी पकोड़े
Tasty Kitchen: अक्सर बारिश के मौसम में कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का मन होता है। ऐसे में हमारे मन में ज्यादातर पकोड़े याद आ जाते हैं और फिर बनाने के डर से हम बाहर से मंगा कर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अब आपको इसकी जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आज हम आपके लिए लाए …
Tasty Kitchen: अक्सर बारिश के मौसम में कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का मन होता है। ऐसे में हमारे मन में ज्यादातर पकोड़े याद आ जाते हैं और फिर बनाने के डर से हम बाहर से मंगा कर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अब आपको इसकी जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आज हम आपके लिए लाए हैं क्रिस्पी आलू के पकोड़े की आसान सी विधि।
पकोड़े बनाने के लिए जरुरी सामान
1. 5 उबले हुए आलू
2. 4 हरी मिर्च
3. 1प्याज़
4. बारिक कटा धनिया
5. नमक सवाद अनुसार
6. 1 चम्मच लाल मिर्च
7. 1चम्मच धनिया पाउडर
8. आधी चम्मच घरम मसाला
9. तेल
क्रिस्पी आलू पकोड़े बनाने की विधि
क्रिस्पी आलू पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। इसके बाद आलू को ठंडा कर लें और उसका छिलका उतार लें। इसके बाद आलू के मेश कर लें और इसमें बारिक कटा प्याज़, 4 बारिक कटी हरी मिर्च, बारिक कटा धनिया,1 चम्मच लाल मिर्च,1चम्मच धनिया पाउडर, आधी चम्मच घरम मसाला, नमक सवाद अनुसार डाल लें और अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रखें कि सब चीजें बारिक कटी होनी चाहिए ताकि पकोड़े में अच्छे से मिक्स हो सकें।
अब गोल आकार में इन सभी की पकोड़ो को बना लें और फिर गैस पर कढ़ाही रखें और उसमें तेल डाल दें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें ये सभी पकोड़े डाल दें और इन सभी पकोड़ो को गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से फ्राई करें।
