ऑयली स्किन से पाना है छुटकारा तो अपनाएं ये ब्यूटी हैक्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजकल ज्यादातर लोग स्किन प्रॉब्लम्स की समस्या से परेशान रहते हैं। खासतौर पर वह लोग ज्यादा परेशान रहते हैं जिनकी स्किन ऑयली होती है। जिन लोगों की ऑयली स्किन होती हैं उन्हें पिंपल्स और मुंहासे की समस्या से जूंझना पड़ता है। त्वचा में एक्सट्रा ऑयल को कम करने के लिए बाजार में कई तरह के …

आजकल ज्यादातर लोग स्किन प्रॉब्लम्स की समस्या से परेशान रहते हैं। खासतौर पर वह लोग ज्यादा परेशान रहते हैं जिनकी स्किन ऑयली होती है। जिन लोगों की ऑयली स्किन होती हैं उन्हें पिंपल्स और मुंहासे की समस्या से जूंझना पड़ता है। त्वचा में एक्सट्रा ऑयल को कम करने के लिए बाजार में कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स मिलते हैं लेकिन लह अक्सर नुकसान भी पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद केमिकल फॉर्मूलेशन ऐसा होता है जो त्वचा की ऊपरी लेयर को ड्राई और बेजान बना देता है।

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजें लाए हैं जो त्वचा को मुलायम बनाएं रखने में मदद कर सकता है। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी स्किन पर कोई इंफेक्शन भी नहीं होने देंगे बल्कि आपकी स्किन को और निखार देंगे और ऑयली स्किन की वजह से पिंपल्स और मुंहासों से भी चुटकारा पाने में आसानी मिलेगी। आइए जानते हैं सुपर नेचुरल प्रोडक्ट्स के बारे में….

एप्पल साइडर विनेगर
ऑयली त्वचा से छुटकारा पाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को डेड स्किन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच सेब का सिरका और 3 चम्मच पानी डाल दें। दोनों को अच्छी तरह से मिला लें और कॉटन की मदद से लगाएं। इस पेस्ट को कुछ देर के लिए लगाएं रखें और बाद में पानी से अच्छे से धो लें।

कॉफी फेसवॉश
ऑयली त्वचा को साफ रखने के लिए कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा से एक्सट्रा ऑयल निकालने में मदद करता है। इस फेस वॉश को बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर, एक चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

गुलाब जल फेस वॉश
ये तो सब ही जानते हैं कि गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये त्वचा में कूलिंग एजेंट की तरह काम करता है। इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा तरोताजा नजर आती है। नियमित रूप से इस फेस वॉश को लगान से त्वचा में नेचुरल ग्लो दिखने लगेगा।

नींबू और शहद का फेसवॉश
त्वचा के एक्सट्रा ऑयल को निकालने के लिए नींबू और शहद का इस्तेमाल करते हैं। नींबू आपकी त्वचा में क्लींजिंग एजेंट की तरह काम करता है। शहद में मॉश्चराइजिंग गुण होते हैं। ये आपकी त्वचा को मुलायाम बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं रखें और बाद में साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें….

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस विशेष: वायरल बीमारियों के प्रकोप से जिले में बढ़े मनोरोगी