काजल लगाना पसंद है तो इस तरह बनाएं घर पर केमिकल फ्री नेचुरल काजल
काजल एक महिला की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। काजल लगाने से आंखें मोटी और सुंदर दिखती हैं। वैसे तो आजकल बाजार में कई तरह के काजल मिलते हैं लेकिन कहीं न कहीं बाजार में मिलने वाले काजल आपकी आखों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। लेकिन अगर आपको रोज काजल लगाना पसंद है …
काजल एक महिला की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। काजल लगाने से आंखें मोटी और सुंदर दिखती हैं। वैसे तो आजकल बाजार में कई तरह के काजल मिलते हैं लेकिन कहीं न कहीं बाजार में मिलने वाले काजल आपकी आखों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। लेकिन अगर आपको रोज काजल लगाना पसंद है तो आप केमिकल फ्री काजल नेचुरल तरीके से घर पर बना सकती हैं। घर पर बनाए हुए काजल से आपकी आखें सुंदर भी दिखेंगी और आपकी आखों को कोई नुकसान भी नहीं होगा। तो आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि किस तरह आप घर पर केमिकल फ्री काजल बना सकते हैं।
काजल बनाने के लिए जरुरी सामान
1. एक प्लेट
2. एक बड़ा चम्मच घी
3. मिट्टी और बाती लें
घर पर केमिकल फ्री काजल बनाने का तरीका
1. घर पर काजल बनाने के लिए सबसे पहले घी का दीया जला लें।
2. फिर एक कटोरी चम्मच में थोड़ा घी लगाकर इसे दीप के ऊपर रख दें।
3. अब चम्मच को आप दिया पर तब तक रखें जब तक कि उसकी सारी कालिख चम्मच पर लग ना जाए।
4. फिर इस कालिख को एक बॉक्स पर रख दें।
5. इसमें कुछ बूंदे नारियल तेल मिला दें और इसे अच्छे से मिक्स कर दें।
6. आपका घर पर केमिकल फ्री काजल तैयार है।
7. इसे आप जब चाहे तब यूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें…
इस दिवाली तोहफे में शामिल करें सेहत का खजाना बादाम, हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए है बेस्ट
