मुरादाबाद की महिलाएं बोलीं- हरनाज कौर संधू ने बढ़ाया देश की बेटियों का मान
मुरादाबाद, अमृत विचार। चंडीगढ़ की पंजाबी कुड़ी हरनाज कौर संधू के मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद चारों ओर खुशी का माहौल है। ऐसे में महानगर की महिलाओं ने उन्हें बधाई दी है। कहा है कि 21 साल बाद देश को तीसरी बार खिताब से नवाजा गया है। संधू से भारत की सुंदरता व …
मुरादाबाद, अमृत विचार। चंडीगढ़ की पंजाबी कुड़ी हरनाज कौर संधू के मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद चारों ओर खुशी का माहौल है। ऐसे में महानगर की महिलाओं ने उन्हें बधाई दी है। कहा है कि 21 साल बाद देश को तीसरी बार खिताब से नवाजा गया है। संधू से भारत की सुंदरता व सादगी का परचम लहराया है, जो देशवासियों के लिए गर्व की बात है। इससे पहले 2000 में लारा दत्ता और 1994 में सुष्मिता सेन ने ये खिताब जीता था। महिलाओं से की गई बातचीत की एक झलक….
मॉडल प्रियंका गोयल ने कहा कि फैशन जगत को एक नया आयाम मिला है। मैं भी मॉडल हूं इसलिए समझ सकती हूं कि मुकाम तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। इससे फैशन जगत के युवाओं का हौसला मिला है। ये हम सब के लिए एक आशा की किरण है।
पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट संस्थापक गरिमा सिंह ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना रही हैं। मिस यूनिवर्स का खिताब पाकर हरनाज कौर संधू ने भारत की महिलाओं के लिए आदर्श स्थापित किया है और भारतीय सुंदरता को परचम लहरया है।
एलएनएस क्लब की अध्यक्ष शीतल चावला ने कहा कि सफलता के लिए महत्वपूर्ण कुंजी आत्मविश्वास है। इसके लिए एक महत्वपूर्ण कुंजी है बेहतर तैयारी। मिस यूनिवर्स का खिताब चंडीगढ़ की हरनाज ने यह साबित कर दिखाया है। 21 वर्ष बाद भारत के पास यूनिवर्स ताज वापस आ गया है।
मेकअप आर्टिस्ट अनुरीति शिवानंद ने कहा कि भारत की महिलाएं सुंदरता और सादगी के लिए जानी जाती हैं। हरनाज सिंधू ने मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर भारत के सम्मान में चार चांद लगा दिए। हमारे लिए बहुत गर्व की बात है।
समाजसेवी उर्वशी ने कहा कि महिलाओं के लिए गर्व की बात है कि बेटियां ऊंचाइयां छू रही हैं। हर लड़की का आत्मनिर्भर होना चाहिए। खुद को कम नहीं आंकना चाहिए। जब खुद पर विश्वास होता है तो राह आसान होती चली जाती है।
