बरेली: गौरव मिस्टर और अक्सा मिस फ्रेशर बनीं

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। श्रीराममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस में पैरामेडिकल विभाग की ओर से ‘ओल्ड स्कूल गाला’ थीम पर फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें गौरव कार्की को मिस्टर फ्रेशर और अक्सा खान को मिस फ्रेशर और जय देव पटेल को मिस्टर इवनिंग और मिस इवनिंग शेफाली शर्मा को चुना गया। कार्यक्रम का …

बरेली, अमृत विचार। श्रीराममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस में पैरामेडिकल विभाग की ओर से ‘ओल्ड स्कूल गाला’ थीम पर फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें गौरव कार्की को मिस्टर फ्रेशर और अक्सा खान को मिस फ्रेशर और जय देव पटेल को मिस्टर इवनिंग और मिस इवनिंग शेफाली शर्मा को चुना गया।

कार्यक्रम का आरंभ एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति, सचिव आदित्य मूर्ति, ऋ चा मूर्ति ने किया। छात्रों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक झलक के साथ साथ मनोरंजक प्रस्तुतियां पेश कीं। इसमें 2020 बैच के निखिल शर्मा ने ‘देवा श्री गणेशा’ और आयुष विल्सन ने ‘खैरियत पूछो’ गीत गाया, जिसे खूब पसंद किया गया।

ट्रस्ट एडवाइजर ई. सुभाष मेहरा, प्रिंसिपल आईएमएस डा. एसबी गुप्ता, प्रिंसिपल आईपीएस डा. कृष्ण गोपाल, डीन पीजी डा. पीएल प्रसाद, डीन यूजी डा. नीलिमा मेहरोत्रा, डा.राहुल गोयल, फैकल्टी इंचार्ज डा. आशीष चौहान, डीन स्टूडेंट वेलफेयर आईएमएस डा. अतुल कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर आईपीएस डा. इमरान अहमद अंसारी, पैरामेडिकल स्टाफ और छात्र उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार