UPSC Prelims 2026: बरेली के 23 केंद्रों पर यूपीएससी परीक्षा, गहरे सवालों में उलझे अभ्यर्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 23 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 9161 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सुबह की पाली खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को मुश्किल बताया। 

गहरे सवालों ने उलझाया
अभ्यर्थियों के मुताबिक इस बार अधिकांश प्रश्न सीधे न पूछकर गहराई से पूछे गए थे, जिससे उत्तर चुनने में काफी समय लगा। परीक्षार्थियों ने बताया कि इतिहास, राजनीति, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रश्नों में अवधारणात्मक समझ की जांच की गई। करंट अफेयर्स के सवाल भी सामान्य घटनाओं तक सीमित न रहकर उनके व्यापक प्रभाव और पृष्ठभूमि से जुड़े हुए थे। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र में तथ्यों के साथ विश्लेषणात्मक क्षमता पर अधिक जोर दिखाई दिया। 

कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा 
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भी तैनाती रही।

संबंधित समाचार