दिव्यांग महिला ने घर बनाने के लिए बैंक से लिया लोन, उसे भी चोरी कर ले गए चोर, अब पुलिस के चक्कर काट रही महिला
श्रीगंगानगर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा में नगर पालिका की एक महिला दिव्यांग कर्मचारी के सूने मकान में रात को लाखों की चोरी हो गई। दिव्यांग महिला कर्मी यशोदा (33) द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यशोदा के घर से 15-16 जनवरी की …
श्रीगंगानगर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा में नगर पालिका की एक महिला दिव्यांग कर्मचारी के सूने मकान में रात को लाखों की चोरी हो गई। दिव्यांग महिला कर्मी यशोदा (33) द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यशोदा के घर से 15-16 जनवरी की रात को अज्ञात व्यक्ति लोहे की अलमारी से तीन लाख रुपए, दो तोला सोने की दो टॉप्स जोड़ी, 15 तोला चांदी की पाजेब तथा कुछ अन्य वस्तुएं चोरी हो गई है।
वार्ड नंबर 21 में नसविंदरसिंह रामगढ़िया के मकान में किराए पर अपनी बेटी के साथ रह रही सफाई कर्मी यशोदा वाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि उसने मकान बनाने के लिए बैंक से चार लाख 80 हजार का ऋण लिया था। वह रोज-रोज ड्यूटी के कारण बैंक का चक्कर नहीं लगा सकती थी। इसलिए ऋण की राशि घर में लोहे की अलमारी में रखी थी। विगत 15 जनवरी की शाम को वह बेटी के साथ पीलीबंगा में ही बहन के यहां चले गई और रात को भी वही रही।
अगले दिन वापस घर आई तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर में से 3 लाख रुपए, 2 जोड़ी टॉप्स और चांदी की एक पायजेब जोड़ी सहित कुछ छोटा मोटा सामान नहीं मिला। पुलिस इन कैमरों की फुटेज को चेक कर रही है ताकि संदिग्ध चोरों का पता चल सके।
ये भी पढ़ें-
