साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र अवस्थी को 92वीं जयंती पर किया याद, सरकार से की उनके नाम से पुरस्कार शुरू करने की मांग
नई दिल्ली। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र अवस्थी की 92वीं जयंती के अवसर पर ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के जबलपुर चैप्टर द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कवयित्री डॉ. सरोजनी प्रीतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि और समाजशास्त्री डॉ. श्याम सिंह शशि थे। डॉ शशि ने मध्य प्रदेश सरकार …
नई दिल्ली। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र अवस्थी की 92वीं जयंती के अवसर पर ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के जबलपुर चैप्टर द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कवयित्री डॉ. सरोजनी प्रीतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि और समाजशास्त्री डॉ. श्याम सिंह शशि थे। डॉ शशि ने मध्य प्रदेश सरकार से अवस्थी के नाम पर पुरस्कार शुरू करने की अपील की। हैदराबाद की वरिष्ठ लेखिका डॉ. अहिल्या मिश्र ने नव लेखकों के प्रोत्साहन में अवस्थी जी के योगदान का उल्लेख किया। नॉर्वे के प्रवासी भारतीय लेखक डॉ. सुरेशचंद्र शुक्ल ने डॉ. राजेन्द्र अवस्थी के नाम पर साहित्यकारों को प्रतिवर्ष पुरस्कार पर जोर दिया।
संगोष्ठी मेंं नई दिल्ली से डॉ. हरिसिंह पाल, डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. विजय शंकर मिश्र, हैदराबाद से लेखिका डॉ. अर्चना झा, जबलपुर के वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य भगवत दुबे, उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ लेखिका डॉ. रजनी सिंह, जबलपुर से आचार्य कृष्णकान्त चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ लेखिका प्रो. अनसूया अग्रवाल, जबलपुर की डॉ. नीना उपाध्याय एवं डॉ. राजकुमार तिवारी समेत कार्यक्रम में मौजूद सौ से अधिक लेखकों, कवियों एवं साहित्यकारों ने राजेन्द्र अवस्थी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उषा दुबे ने किया और ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ. शिवशंकर अवस्थी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इसे भी पढ़ें-
राम की शक्ति-पूजा: सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ लिखते हैं कि…
