कल भारत में नए फीचर्स के साथ लांच होंगे Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सैमसंग की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी एस22 (Galaxy S22) का इंतजार खत्म हो गया है। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Galaxy S22, Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra कल भारतीय मार्केट में लांच कर दिए जाएंगे। आपको बता दें कि कल भारत में OnePlus का भी लॉन्च इवेंट है। एक तरफ Samsung स्मार्टफोन्स लॉन्च कर …

सैमसंग की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी एस22 (Galaxy S22) का इंतजार खत्म हो गया है। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Galaxy S22, Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra कल भारतीय मार्केट में लांच कर दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि कल भारत में OnePlus का भी लॉन्च इवेंट है। एक तरफ Samsung स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रहा है तो दूसरी तरफ चीनी स्मार्टफोन डैवलपर OnePlus कल भारत में OnePlus Nord CE 2 5G सहित स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाला है।

बात करते हैं Galaxy S22 सीरीज की तो कल इसे लांच करने के लिए Samsung एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन करेगा जिसको सभी लाईव देख सकेंगे। इवेंट कल दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगा इस इवेंट को सैमसंग इंडिया के सोशल मीडिया और यूट्यूब हैंडल पर दिखाया जाएगा।

इवेंट में Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra के दामों का ऐलान किया जाएगा। साथ ही इन फोनों के ऑफर्स की भी जानकारी दी याएगी। दिलचस्प बात तो ये है कि जिन भी लोगों ने Galaxy S22 सीरीज को पहले से ही बुक कराया था उन्हें प्री बुकिंग ऑफर्स के साथ ये फोन दिए जाएंगे। इन ग्राहकों को फ्री Galaxy Smart Tag भी दिये जाएंगे।

आपको बता दें कि Galaxy S22 Ultra के इंडियन वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर उप्लब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

WhatsApp पर चोरी छिपे भी पढ़ सकते हैं मैसेज, जानिए कैसे?