जानिए गर्मी के मौसम में स्किन के लिए सबसे बेस्ट समर थेरपी क्या है…
लखनऊ। गर्मी के मौसम के साथ गर्म हवाएं, पसीना और लूह का प्रकोप शुरू हो जाता है। इस जबरदस्त गर्मी और प्रदूषण भरे दौर में तो त्वचा से जुड़ी दिक्कतें और बढ़ जाती है। जिस वजह से त्वचा का खयाल रखना और भी जरूरी हो जाता है। अपनी स्किन को इस गरमाहट भरे मौसम से …
लखनऊ। गर्मी के मौसम के साथ गर्म हवाएं, पसीना और लूह का प्रकोप शुरू हो जाता है। इस जबरदस्त गर्मी और प्रदूषण भरे दौर में तो त्वचा से जुड़ी दिक्कतें और बढ़ जाती है। जिस वजह से त्वचा का खयाल रखना और भी जरूरी हो जाता है।
अपनी स्किन को इस गरमाहट भरे मौसम से बचाने के लिए लोग ज्यादातर प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल करते है। जैसे एलोवेरा जेल, चंदन, मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल आदि। आज हम बात करेंगे चंदन की, जो गर्मी से आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करता है।
चंदन यानी सैंडलवुड की बात करें तो ये एक पेड़ की लकड़ी होती है जो कि खुशबुदार होती है। बरसो से ही इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में होता आया है। चंदन को खूबसूरती के लिए सबसे अच्छी औषधी माना गया है। इसके कई फायते होते है, क्योंकि ये प्योर नेचुरल होता है।
चंदन के असरदार फायदे

स्किन चाहे सांवली हो या गोरी पर उसे कोमल होना सबसे ज्यादा ज़रूरी माना जाता है। त्वचा की कोमलता ही हमें सुंदर और आकर्षक बनाती है। ऐसे में चंदन का यूज सबसे असरदार साबित होता है। इसके लिए आप चंदन के तेल से चेहरे की मसाज कर लें।
सन टैन में असरदार

गर्मी की धूप में सन टैनिंग सबसे नौरमल होती है। ऐसी बर्नींग में चंदन का पैक सबसे ज्यादा यूजफुल माना जाता है। इस पॉवरफूल पैक को बनाने के लिए इसमें खीरे का रस, एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद, नींबू के रस की कुछ बूंदें और एक चम्मच चंदन का पाउडर मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे या हाथों पर मास्कह की तरह लगा ले। पैक सुखने के बाद पानी से धोलें।
डार्क सर्कल्स को दूर करता

आमतौर पर रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मैंटल बीमारी का शिकार होते है। ये मानसिक परेशानी हमारे फेस पर भी झलकती है डार्क सर्कल के रूप में। ऐसे में चंदन का पैक सबसे अच्छा माना जाता है। इस पैक को बनाने के लिए एक बड़े चम्मच चंदन के पाउडर में नारियल के तेल को मिला ले और इसका पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को आंखों के नीचे इंफैक्टेड एरिया में मालिश कर लें, इसके डेली यूज से डार्क सर्कल्स की समस्या से जल्द छुटकारा मिलता है।
ऑयली स्किन के लिए

इस प्रदूषण के दौर में ऑयली स्किन सबसे आम समस्या बन गई है। इस प्रॉब्लम की वजह से फेयर स्किन भी डल दिखने लगती है। इस समस्या में चंदन का पेस्ट सबसे ज्यादा यूज़फल होता है ।इसके लिए चंदन के पाउडर में गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद फेस को वॉश कर लें। जल्द ही ऑयली स्किन से छुटकारा मिल जाता है।
