संभल : मेंथा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/अमृत विचार। संभल के नखासा थाना क्षेत्र में मेंथा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। मेंथा फैक्ट्री के अंदर लगी आग ने विकराल रूप लिया तो फैक्ट्री के अंदर रखे मेंथा से भरे ड्रम और कमर्शियल गैस के सिलेंडर फट गए। इसके बाद तेज धमाके हुए तो आसपास के लोग सहम गए। जानकारी के अनुसार, …

संभल/अमृत विचार। संभल के नखासा थाना क्षेत्र में मेंथा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। मेंथा फैक्ट्री के अंदर लगी आग ने विकराल रूप लिया तो फैक्ट्री के अंदर रखे मेंथा से भरे ड्रम और कमर्शियल गैस के सिलेंडर फट गए। इसके बाद तेज धमाके हुए तो आसपास के लोग सहम गए। जानकारी के अनुसार, लाखों रुपये के नुकसान होना बताया जा रहा है।

थाना क्षेत्र के मुहल्ला खग्गू सराय निवासी हाजी महमूद की क्षेत्र के ही मेंथा मंडी स्थित मेंथा फैक्ट्री है। रविवार की सुबह को अचानक से फैक्ट्री में आग लग गई।  फैक्ट्री से उठते धुएं को देखकर आसपास के लोगों ने फैक्ट्री स्वामी व अन्य लोगों को सूचना दी। इसी बीच जानकारी मिलने पर थाना व कोतवाली पुलिस के साथ दमकल भी मौके पर पहुंच गई। जहां दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं एएसपी आलोक कुमार जायसवाल, एसडीएम रमेश बाबू, नखासा व सम्भल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची  और घटना की बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें : संभल: बाइकों की भिड़ंत में दो महिला समेत तीन घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज