बाराबंकी: वकीलों ने जमकर काटा हंगामा, गिरफ्तारी की मांग कर रहे अधिवक्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील में बुधवार को वकीलों ने जमकर हंगामा काटा। तहसीलदार न्यायालय और उनके कक्ष में जमकर तोड़फोड़ की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार ने उनके एक साथी अधिवक्ता किया कारण पिटाई कर दी। आंदोलित अधिवक्ता तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वकीलों का हंगामा जारी …

बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील में बुधवार को वकीलों ने जमकर हंगामा काटा। तहसीलदार न्यायालय और उनके कक्ष में जमकर तोड़फोड़ की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार ने उनके एक साथी अधिवक्ता किया कारण पिटाई कर दी। आंदोलित अधिवक्ता तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वकीलों का हंगामा जारी है।

बुधवार को तहसीलदार हैदरगढ़ रामदेव निषाद और अधिवक्ता रवि तिवारी के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस बात की खबर जब अधिवक्ताओं को लगी तो वे आंदोलित हो उठे।

सैकड़ों अधिवक्ता नारे लगाते हुए तहसीलदार कक्ष के सामने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। तहसीलदार के कक्ष के सामने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और सारी खिड़कियां तोड़ डाली हैं। बार एसोसिएशन हैदर गढ़ के अध्यक्ष अचल कुमार मेहरोत्रा ने बताया कि तहसीलदार ने होमगार्ड उसे पकड़वाकर अधिवक्ता रवि तिवारी की खुद जमकर पिटाई की। जिसको लेकर वह आंदोलित हैं।

उनकी मांग है कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर आकर खुद जांच करें। मुकदमा दर्ज कर जब तक तहसीलदार को गिरफ्तार नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।

पढ़ें- वन रैंक-वन पेंशन सरकार का नीतिगत निर्णय, कोई संवैधानिक दोष नहीं: न्यायालय

संबंधित समाचार