Fatehpur News: पांच दिन से लापता था मजदूर, कुएं से शव बरामद...जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फ़तेहपुर में लापता मजदूर का शव कुएं से बरामद

फतेहपुर, अमृत विचार। 5 दिन से लापता एक मजदूर का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर स्थित कुएं से बरामद किया गया है। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक मजदूर मानसिक रूप से ठीक नही था।

किशनपुर थाना क्षेत्र के सिटकिया मजरा सिलमी गांव निवासी सुमेर पासवान पुत्र मनबोधन मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ पंजाब में रहती है। 5 दिन पहले सुमेर अचानक से गायब हो गया था।

जिसकी जानकारी पर उसकी पत्नी दो दिन पहले गांव वापस आ गई थी और सुमेर की तलाश परिजन कर रहे थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित एक कुएं में उसका उतरता देखा तो हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस का कहना है की ग्रामीणों से पूछताछ के बाद यह पता चला है की सुमेर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े- Fatehpur: युवक की हत्या कर खाई में फेंका शव, इलाके में फैली सनसनी, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

संबंधित समाचार