लखनऊ: कल सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा करेंगे नामांकन, आप और कांग्रेस नेता भी जुलूस में होंगे शामिल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। इंडिया गठबंधन के लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी का जुलूस समाजवादी पार्टी के मुख्यालय से निकलेगा। ये शहर के निश्चित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। इसको लेकर पार्टी संगठन ने बैठक कर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने कहा कि सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा 1 मई को नामांकन करेंगे। इसको लेकर हुई बैठक में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन को भव्य बनाने के उद्देश्य से पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता जुलूस में शामिल होंगे। ये जुलूस विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय से शुरू होगा। सपा प्रत्याशी का जुलूस पार्टी कार्यालय से निकलर हजरतगंज पहुंचेगा। यहां से सभी मेफेयर तिराहा, नावेल्टी सिनेमा, नूर मंजिल, कैसरबाग चौराहा होते हुए नजीराबाद और फिर अमीनाबाद पहुंचेंगे। पार्टी प्रत्याशी और समर्थक गुईन रोड से बस स्टेशन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। बताया कि जुलूस में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि रविदास मेहरोत्रा इस समय लखनऊ मध्य से विधायक भी हैं।

ये भी पढ़ें -चंद्रबाबू नायडू ने भारी बहुमत के साथ आंध्र प्रदेश में दोबारा सत्ता हासिल करने का किया दावा

संबंधित समाचार