गर्मी में बॉडी के इन पार्ट्स को हर दिन करें साफ, रहेंगे स्वस्थ
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में सभी को पसीना भी आता है। ऐसे सभी को साफ़-सफाई का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। अधिक पसीना आने से स्किन इंफेक्शन, फोड़े-फुंसियों, बदबू आने की परेशानी शुरू हो जाती है। आपको हर दिन गर्मी के मौसम में नहाना चाहिए, कपड़े, मोजे बदलने चाहिए। डेली …
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में सभी को पसीना भी आता है। ऐसे सभी को साफ़-सफाई का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। अधिक पसीना आने से स्किन इंफेक्शन, फोड़े-फुंसियों, बदबू आने की परेशानी शुरू हो जाती है।
आपको हर दिन गर्मी के मौसम में नहाना चाहिए, कपड़े, मोजे बदलने चाहिए। डेली स्नान करना पर्सनल हाइजीन का बेहतर तरीका है। फिट रहने जा सबसे अच्छा तरीका है साफ़-सफाई। तो आज हम आपको बॉडी के कुछ पार्ट्स को साफ रहने का तरीका बताते हैं।।।
अंडरआर्म्स की साफ-सफाई है जरूरी
अगर आप किसी वजह से नहीं नाहा पाते, तो अपने आर्मपिट्स या बगल को साफ करना ना भूलें। यदि आपको पसीना अधिक होता है, तो इसकी साफ-सफाई जरूरी है। अगर आप साफ-सफाई नहीं रखेंगे तो बैक्टीरिया अधिक पनपेंगे और बदबू आने की संभंवा बन जाती है।
पैरों की हाइजीन का रखें ख्याल
गर्मी के मौसम में पैरों की साफ-सफाई भी बहुत जरूरी है। आज-कल अधिकतर लोग घर से बाहर रहते हैं और सारा दिन जूते, सैंडल, मोजे के अंदर पैरों में नमी बनने से बैक्टीरिया पनपते रहते हैं। ऐसे में पैरों को गुनगुने नमक वाले पानी में थोड़ी देर साफ करें।
प्राइवेट पार्ट्स की सफाई को ना करें अनदेखा
पुरुष हों या महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट्स की साफ-सफाई बेहद ज़रूरी है। आप बेशक स्नान ना करें, लेकिन पैंटी जरूर बदलें। टॉयलेट जाएं तो प्राइवेट पार्ट्स को अच्छी तरह से साफ करें। अपने प्राइवेट पार्ट्स को गुनगुने पानी से दो से तीन बार साफ करें।
पढ़ें-पुणे जिले में मर्सिडीज बेंज के संयंत्र में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा
