लखीमपुर-खीरी: स्वास्थ्य शिविरों में 16 सौ से अधिक मरीजों की जांच
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविरों का आयोजन किया गया।लोगों की शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की गयी। जिला चिकित्सालय में प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके मिश्रा के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एनसीडी नोडल अधिकारी जिला चिकित्सालय डॉ. आरएस …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविरों का आयोजन किया गया।लोगों की शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की गयी। जिला चिकित्सालय में प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके मिश्रा के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एनसीडी नोडल अधिकारी जिला चिकित्सालय डॉ. आरएस मधौरिया और जिरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई ने मरीजों की जांच कर काउंसलिंग व दवाएं भी दी गईं।
शिविर में करीब 300 मरीजों की जांच हुई।
डॉ. आरएस मधौरिया ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का जो उद्देश्य है उसे फलीभूत करने के लिए लोगों में जन जागरूकता को फैलाना बेहद जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि हर आने वाले मरीज की बेहतर काउंसलिंग की जाए, उसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए। आजकल लोगों में नशे की आदत स्वास्थ्य की सबसे बड़ी दुश्मन है। वहीं लोगों ने जो दिनचर्या बदली है उसका भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। नियमित व्यायाम और सही खानपान से बेहतर स्वास्थ्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
इसके लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम भी किए गए। डॉ. शिखर बाजपेई ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक बड़ा संदेश है कि लोग अपने घर के बुजुर्गों की अच्छी तरीके से देखभाल करें, उनके खान-पान का ध्यान रखें। आवश्यकता लगने पर उनकी शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य जांचे भी कराते रहें।
किसी भी तरह की बीमारी होने पर स्वयं इलाज न कर प्रशिक्षित चिकित्सक से इलाज करवाएं। बुजुर्गों में उम्र के साथ तमाम ऐसी बीमारियां आने लगती हैं जिन्हें कुछ सावधानियां बरतकर रोका जा सकता।
एनसीडी सेल के एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस को जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया। करीब 13 सौ से अधिक लोगों का जिले भर में चेकअप किया जा चुका है।
एनसीडी सेल से काउंसलर देवनंदन श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, मोहम्मद शकील, विवेक तिवारी, मो. सईद, सरिता देवी, गायत्री देवी, बसंत गुप्ता, अरविंद कुमार, सर्वेश कुमार, मधुसूदन ,आरती वर्मा आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-
