UP MLC Election: भाजपा प्रत्याशी व एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान बने एमएलसी
लखनऊ/सीतापुर। विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान रिकॉर्ड मतों से विजयी हुए हैं। सपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, वही प्रत्याशी महज 8 वोटों पर ही सीमित रह गए। चुनाव जीतने के बाद एमएलसी पवन सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं …
लखनऊ/सीतापुर। विधान परिषद सदस्य के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान रिकॉर्ड मतों से विजयी हुए हैं। सपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा, वही प्रत्याशी महज 8 वोटों पर ही सीमित रह गए। चुनाव जीतने के बाद एमएलसी पवन सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही तहसील परिसर से लेकर लखनऊ के इटौंजा तक विजय यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।

चुनाव जीतने के साथ ही भाजपा एमएलसी ने जिले में शिक्षा, रोजगार व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास करने की बात कही है।
गौरतलब है कि विधान परिषद सदस्य के लिए भाजपा की ओर से एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान मैदान में थे। उनके सामने समाजवादी पार्टी ने अरुणेश यादव को उम्मीदवार बनाया था। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी अरुण दीक्षित मोनू भी दावेदारी कर रहे थे। 9 अप्रैल को हुए मतदान के पश्चात मंगलवार को सदर तहसील के सभागार में मतगणना संपन्न कराई गई। डीएम विशाल भारद्वाज की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई।
करीब 2 घंटे बाद पूरी हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चौहान 3753 मत पाकर रिकॉर्ड मतों से विजय हुए। उनके प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी अरुणेश यादव को 61 एवं निर्दलीय प्रत्याशी अरुण दीक्षित को 8 मतों से ही संतोष करना पड़ा, जबकि 43 मत अवैध पाए गए। परिणाम घोषित होते ही भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सांसद राजेश वर्मा, राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्त, मुनींद्र अवस्थी एवं तमाम कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में ही पवन सिंह चौहान का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद तहसील परिसर से सैकड़ों की संख्या में वाहनों के काफिले के साथ विजय यात्रा शुरू की गई जो सबसे पहले भाजपा कार्यालय पर पहुंची।

यहां सांसद राजेश वर्मा ने सभी मतदाताओं का आभार जताया और ऐतिहासिक जीत के लिए सभी को बधाई दी। इस दौरान पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र गुप्त व पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विजय यात्रा ब्रह्म दीप रिसॉर्ट स्थित पवन सिंह चौहान के अस्थाई कार्यालय पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बाद में विजय यात्रा खैराबाद, कमलापुर, सिधौली, अटरिया व इटौंजा टोल प्लाजा होते हुए एसआर कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। रास्ते पर पवन सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: सीएसए में डीन का घेराव कर छात्रों ने किया हंगामा, जानें वजह
