बहराइच : गाजे बाजे के साथ निकाला जुलूस, अंबेडकर जयंती पर सजी झांकी
बहराइच। जिले के जरवल रोड में शनिवार को परंपरा के अनुसार संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती जुलूस निकालकर मनाई गई। गाजे बाजे के साथ लोग जय भीम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बहराइच जनपद के जरवल रोड में शनिवार शाम को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन सेवा समिति के तत्वाधान में …
बहराइच। जिले के जरवल रोड में शनिवार को परंपरा के अनुसार संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती जुलूस निकालकर मनाई गई। गाजे बाजे के साथ लोग जय भीम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
बहराइच जनपद के जरवल रोड में शनिवार शाम को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन सेवा समिति के तत्वाधान में गाजे बाजे के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 131वां जन्मोत्सव समारोह मना। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आनंद यादव रहे। गन्ना विकास समिति जरवल रोड प्रांगण से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ सोसाइटी चौराहा, स्टेशन रोड, गल्ला मंडी, तूफानी चौराहा, चीनी मिल चौराहा से होते हुए पुनः सहकारी समिति प्रांगण पहुंची।
शोभायात्रा में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, संत शिरोमणि रविदास, ज्योतिबा राव फुले, सावित्रीबाई फूले, गौतम बुध की झांकी सजाकर नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कैसरगंज आनंद यादव, शिव प्रसाद यादव, नान यादव के अलावा कार्यक्रम आयोजक जगदीश प्रसाद राव, गुरुशरण, संजय मास्टर, मनोज राव, कृष्ण कुमार आर्य, केशो राम गौतम, उमाशंकर सरोज, पिंटू निगम, राजेंद्र भास्कर, रामलला भास्कर, बृजेश भास्कर, सरोज, विक्रम राव, रघुनंदन भास्कर, कमलेश के अलावा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सुरक्षा में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : बहराइच: विवादित जमीन पर अंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर विवाद, 17 लोगों पर केस
