नैनीताल: जजमान लगा गए पंडित जी को गूगल पे सिखाने के बहाने 1.20 लाख का चूना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। धार्मिक पर्यटन के तहत साधना व मेडिटेशन को भक्तिधाम नौकुचियाताल पहुंचे पर्यटक दंपत्ति ने मंदिर के पुजारी के साथ ठगी कर दी। उन्होंने पुजारी जगदीश पांडे के खाते से 1.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मंदिर के पुजारी ने तल्लीताल थाने में इसकी तहरीर दी है। आपबीती सुनाते हुए पुजारी ने बताया …

नैनीताल, अमृत विचार। धार्मिक पर्यटन के तहत साधना व मेडिटेशन को भक्तिधाम नौकुचियाताल पहुंचे पर्यटक दंपत्ति ने मंदिर के पुजारी के साथ ठगी कर दी। उन्होंने पुजारी जगदीश पांडे के खाते से 1.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मंदिर के पुजारी ने तल्लीताल थाने में इसकी तहरीर दी है। आपबीती सुनाते हुए पुजारी ने बताया कि भक्तिधाम में हमेशा पर्यटकों की आवाजाही रहती है, जो मुख्य रूप से यहां साधना, मेडिटेशन करने आते हैं।

ऐसा ही एक दंपत्ति बीते दिनों यहां रुका था। जिन्होंने उनके साथ गूगल पे सिखाने की बात कही। वर्तमान समय की दरकार को देखते हुए उन्होंने इसे स्वीकार किया और उन्हें अपना मोबाइल दे दिया। इसी दौरान उन्होंने उस में गूगल पे डाउनलोड किया। उनके खाते से 1.20 लाख की धोखाधड़ी की। इसके बाद वह यहां से चले गए। उनके जाने के बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। उन्होंने पुलिस से इसकी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुजारी जगदीश ने ऑनलाइन साइबर क्राइम में भी संबंधी सूचना दे दी है।