राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए कांग्रेस ने बनाया अधिकार प्राप्त समूह- सुरजेवाला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक अधिकार प्राप्त समूह 2024 का गठन करने का निर्णय लिया है हालाकि अभी इसकी भूमिका और सदस्यों के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को यहां संवाददताओं को बताया कि …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक अधिकार प्राप्त समूह 2024 का गठन करने का निर्णय लिया है हालाकि अभी इसकी भूमिका और सदस्यों के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को यहां संवाददताओं को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठन और राजनीतिक चुनौतियों को देखने, परखने के लिए एक आठ सदस्यीय समिति का गठन किया था।

उन्होंने कहा कि इस समिति ने गत 21 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंप दी थी और अध्यक्ष ने समिति के सदस्यों से आज मंत्रणा की। उन्होंने कहा कि गहन मंत्रणा के बाद श्रीमती गांधी ने निर्णय लिया है कि भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक ‘एम्पॉवर्ड एक्शन ग्रुप 2024’ का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह समूह आज से 2024 के लोकसभा के चुनाव तक राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए कांग्रेस पार्टी में कार्य करेगा। सुरजेवाला ने कहा कि गांधी ने सदस्यों के साथ खुले मन से मंत्रणा की और यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस समूह का गठन किया जायेगा उसकी भूमिका , सदस्यों और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बारे में निर्णय से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि वह आज इसके अलावा किसी अन्य विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझते।

इसे भी पढ़ें- आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों का जबरन धर्मांतरण बड़ी साजिश- कौशल किशोर

संबंधित समाचार