Weight Loss Tips: फिट रहने के लिए अपनायें यह आयुर्वेदिक उपाय, जल्द होगा मोटापा दूर
आज के टाइम में हर कोई फिट रहना चाहता है क्योंकि शरीर में बढ़ता हुआ मोटापा शरीर को भारी करने के साथ साथ कई बीमारियों को भी निमंत्रण देता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि पतले रहे और लोग पतला होने के लिए न जाने क्या करते हैं। शरीर और पेट से एक्स्ट्रा …
आज के टाइम में हर कोई फिट रहना चाहता है क्योंकि शरीर में बढ़ता हुआ मोटापा शरीर को भारी करने के साथ साथ कई बीमारियों को भी निमंत्रण देता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि पतले रहे और लोग पतला होने के लिए न जाने क्या करते हैं। शरीर और पेट से एक्स्ट्रा चर्बी को निकालने के लिए कई घरेलू उपाय अपनाते हैं।
वजन कम करने के लिए हार्ड एक्सरसाइज करते हैं और कड़ी डाइट भी फॉलो करने के बावजूद इसके वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो आप इन नेचुरल तरीकों से फैट को कम कर सकते हैं। इन आयुर्वेदिक उपायों को अपनाएं और अपने पेट की चर्बी को कम करने के साथ साथ खुद को फिट करें।
वजन घटाने के आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय
1-पेट से एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने के लिए आप हल्दी, अदरक और शहद को मिलाकर इस्तेमाल करें। यह पेट के फैट को बर्न करने में मदद करता है।
2- कलौंजी और शहद का नियमित रूप से सेवन करने से वजन कम होता है।
3- मेथी दाने का पानी अगर आप सुबह खाली पेट पीते हैं तो ये वेट लॉस करने में कमाल कर सकता है। और यह आपके पाचन को सुचारू बनाने में मदद करता है और साथ ही आपको गैस्ट्रिक समस्याओं से भी बचाता है।
5- तुलसी के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। तुलसी के पत्तों का दही के साथ सेवन करने से शरीर से चर्बी कम होती है। यह शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में भी मदद करता है।
6- आंवला, बिभीतकी और हरीतकी त्रिफला से बना मिश्रण ग्लूकोज और वजन घटाने में भी प्रभावी है।
7- अजवाइन को रेचक गुणों के लिए भी जाना जाता है, जो आपको पेट को साफ रखने के साथ साथ शरीर के मेटाबॉलिज्म में वृद्धि होती है।
8- नींबू पानी के जरिए वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। नींबू पानी में पेक्टिन और पॉलीफेनोल होते हैं जो भूख को कम करने का काम करते हैं और आपको पेट भरे होने का एहसास कराते हैं।
9- बाला एक अद्भुत आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जो एल्कलॉइड से भरपूर होती है। यह शरीर से एक्स्ट्रा फैट को बाहर निकालने में मदद करता हैं।
10- शहद और दालचीनी के इस्तेमाल को फैट बर्न करने के लिए अच्छा माना जाता है। शहद को गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट भरा होने का एहसास होता है और भूख कम लगती है।
पढ़ें-अगर सुबह उठते ही पीते हैं चाय तो हो जाएं सावधान, सेहत में हो सकता है यह नुकसान
