UP: गैस का गीजर बना दंपति का काल... बंद बाथरूम में दम घुटने से दोनों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। गैस गीजर एक दंपति के लिए काल साबित हुआ। बाथरूम के अंदर दम घुटने से दंपति की मौत हो गई। सर्दी के मौसम में गैस गीजर की वजह से मौत के इस मामले ने आसपास के इलाके में दहशत पैदा कर दी है। 

पूरा मामला पीलीभीत के गुरुकुलपुरम इलाके का है। जिला ग्राम विकास अभिकरण में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरजिंदर सिंह और उनकी पत्नी यहां किराए के मकान में रहते थे। मकान के मालिक रविवार की रात करीब 11 बजे हरजिंदर को फोन कर रहे थे। मगर फोन नहीं उठा, लिहाजा उन्होंने उनकी पत्नी को फोन लगाया। उनका भी फोन नहीं उठने पर दोनों को पुकारा। काफी आवाज लगाने के बावजूद प्रतिक्रिया नहीं आई तो घर के अंदर दाखिल हुए। 

मकान मालिक ने देखा कि घर के बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने बाथरूम के अंदर आवाज लगाई मगर जवाब नहीं मिला। दरवाजे की दरार से झांका तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए, दोनों पति-पत्नी अंदर बेहोश पड़े थे। 

मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्होंने बाहर निकाला। मगर दंपति की जान जा चुकी थी। माना जा रहा है कि गीजर से निकली गैस ने ऑक्सीजन की कमी के कारण जहर का काम किया। जिसकी वजह से दंपति को अपनी जान गवानी पड़ी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म