इटावा: बिजली गिरने से किशोर की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले के ऊसराहार क्षेत्र में आंधी आने पर खेतों पर खड़े आम के पेड़ों से आम बीनने गए एक किशोर की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि बछरोई कछपुरा गांव निवासी संतराम शाक्य के 15 वर्षीय पुत्र दीपक उर्फ दीनू पर बिजली गिर गई। …

इटावा। जिले के ऊसराहार क्षेत्र में आंधी आने पर खेतों पर खड़े आम के पेड़ों से आम बीनने गए एक किशोर की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई ।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि बछरोई कछपुरा गांव निवासी संतराम शाक्य के 15 वर्षीय पुत्र दीपक उर्फ दीनू पर बिजली गिर गई। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

आंधी के बाद तेज बारिश की वजह से करीब एक घंटे तक गांव के लोगों को जानकारी नहीं हुई। बारिश रुकने के बाद गांव के लोग खेत पर गए तो आम के पेडों के पास किशोर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और अचेत पडे़ किशोर को उठाकर कस्बा ऊसराहार स्थिति एक निजी डाक्टर के यहां उपचार के लिए ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इलाकाई लेखपाल कुलदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया और परिजनों को शव के पोस्टमार्टम कराने के लिए अनुरोध किया लेकिन पिता संतराम ने शव का पोस्टमार्टम कराने इनकार कर दिया। जिसके बाद परिजनो को पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव सुपुर्द कर दिया ।

पढ़ें-यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिये आज से नामांकन शुरू, BJP को आठ सीटें मिलना तय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता