हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 12 वीं में 73. 76% पास हुए छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

HPBoSE 10th 12th results 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों  इंतजार आज खत्म हो गया हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा मे शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।  

कुल 73. 76% छात्र हुए पास

इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन HPBOSE की 12वीं की परीक्षा में कुल 73.76% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल कुल 85,777 छात्र परीक्षा में बैठे और 63,092 सफल हुए।

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बना रही है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा', बागलकोट में बोले पीएम मोदी

 

संबंधित समाचार