Lifestyle: सुबह का नाश्ता करना है हल्का फुल्का तो करें ये काम, बेसन से बनाओ आसानी से स्वादिष्ट चीला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Easy Breakfast Ideas: कुछ लोगों की लाइफस्टाइल काफी व्यस्त होती जा रही है। ऐसे में लोगों के पास सही से खाना पीना, नाश्ता करने का समय नहीं होता। सुबह के समय हर किसी को इतनी जल्दबाजी होती है। ऐसे हम लोग सोचते है। कि सुबह के वक्त जल्दी वाला नाश्ता तैयार कर लिया जाये। नाश्ते के ऐसे विकल्प तलाशने लगते हैं, जिसे बनाना काफी आसान हो। सुबह का हल्का फुल्का नाश्ता सभी को करना होता है।

हल्का फुल्का नाश्ता आसानी से बनने वाले नाश्तों में बेसन का चीला सबसे पहला विकल्प है। बेसन का चीला ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि ये काफी हेल्दी भी होता है। इस चीले में लोग तमाम तरह की सब्जियां मिलाकर इसका स्वाद बढ़ाते हैं। खाने में काफी स्वादिष्ट भी होता है

ज्यादातर चीला खाने की वजह से कई बार लोग काफी बोर हो जाते हैं, ऐसे में हम आपको बेसन के चीले के अलावा अलग-अलग तरह के चीला बनाना सिखाने जा रहे हैं। जो तमाम तरीके के होते हैं। चीला खाने से एक तो आपके स्वाद में बदलाव आएगा और जब आप बच्चों को भी कुछ अलग सा परोसेंगी तो वो भी इसे खुशी से खाएंगे। 

चने दाल बेसन का चीला ज्यादा कड़क नहीं होता है। ऐसे में आप इसमें रवा डालकर इसका स्वाद कई गुना बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको बस बेसन में थोड़ी सी सूजी मिलानी होगी। अगर दाल बेसन के चीले से भी ज्यादा स्वादिष्ट कुछ खाना चाहते हैं। तो मूंगदाल का चीला एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आपको बस मूंगदाल का पेस्ट बनाकर उससे चीला तैयार करना है। इसे हम लोग हरी या मीठी चटनी खा सकते हैं। 

अगर कुछ स्वादिष्ट सा खाना और बनाना चाहती हैं, तो आलू का चीला एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए आपको उबले हुए आलू को छोटा-छोटा काट कर इसका इस्तेमाल करना है। आपको बेसन का चीला पसंद है, लेकिन आप इसका स्वाद बदलना चाहती हैं, तो इसमें पालक को एकदम महीन पीस कर डाल लें। इससे ये कुरकुरा भी बनेगा। 

ये भी पढ़ें- Health Tips: तरबूज के छिलके खाने से शरीर में होगा इतने तरीके का फायदा, ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल