लोकसभा चुनाव 2024 : स्मृति ईरानी के नामांकन के दौरान भीड़े कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जमकर पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमेठी, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव का सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच चुका है। जहां आज विशाल काफिले व समर्थकों के साथ अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने गौरीगंज कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया तो वही रोड शो के दौरान केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई है।

जिसमें 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जमकर पिटाई की गई है बचाने पहुंचे साथियों की भी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पिटाई की गई पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग-थलग कर मामले को शांत किया है।

मामला गौरीगंज केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के सामने का है जहां सोमवार दोपहर स्मृति ईरानी का नामांकन के पहले 2 किलोमीटर रोड शो के दौरान काफिला गौरीगंज केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया जिससे काफिले में शामिल भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध कर रहे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह सहित उनके साथियों की पिटाई शुरू कर दी।

करीब आधे घंटे चले बवाल के बाद कड़ी मशक्कत से काफिले में मौजूद पुलिस कर्मियों ने भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग-थलग कर पूरे मामले को शांत किया है। वही बताया जा रहा है की पिटाई से घायल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह व उनके साथियों का इलाज चल रहा है। इलाज के बाद वह गौरीगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करेंगे

 

यह भी पढ़े :   लोकसभा चुनाव 2024: राजनाथ सिंह का ऐतिहासिक निकला नामांकन कारवां, शंखों के ध्वनि के बीच पूरा माहौल भगवामय, हजारों के भीड़ से पटी सड़के

संबंधित समाचार