खाना पैक करने के आलावा एल्युमिनियम फॉयल का इन कामों में भी कर सकते हैं यूज, जानकर रह जायेंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घरों में सभी लोग रोटी, पराठा, और पूरी पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का ज्यादातर इस्तेमाल करते हैं। यह हमारे खाने को गर्म रखने के लिए किया जाता है। ज्यादातर लोग एक बार इस्तेमाल करने के बाद एल्युमिनियम फॉयल को बेकार समझकर फेंक देते हैं मगर क्या आप जानते हैं कि एल्युमिनियम फॉयल का …

घरों में सभी लोग रोटी, पराठा, और पूरी पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का ज्यादातर इस्तेमाल करते हैं। यह हमारे खाने को गर्म रखने के लिए किया जाता है। ज्यादातर लोग एक बार इस्तेमाल करने के बाद एल्युमिनियम फॉयल को बेकार समझकर फेंक देते हैं मगर क्या आप जानते हैं कि एल्युमिनियम फॉयल का रीयूज भी कर सकते हैं इसका कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

इससे पौधों को हरा रखने से लेकर, सिल्वर ज्वेलरी को भी साफ करने तक इस्तेमाल में ले सकता है। तो चलिए जानते हैं एल्युमिनियम फॉयल को दोबारा कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है और किसमें इसका दोबारा उपयोग किया जा सकता हैं।

जानें एल्युमिनियम फॉयल का कैसे करें रीयूज

  • एल्युमिनियम फॉयल का दोबारा से गैस की जंग को करे साफ करने के लिए उपयोग में ले सकते हैं। कई बार गैस पर जंग जम जाता है। ऐसे में गैस पर जमे खाने और जंग को साफ करने के लिए इसे स्क्रबर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा लें, इसे पानी में घोलें और एल्युमिनियम फॉयल से गैस साफ करें। गैस चमक जाएगी।
  • एल्युमिनियम फॉयल का रीयूज करके पौधों को हरा रख सकते हैं। कई बार तेज धूप की वजह से पौधे बहुत जल्दी सूख जाते हैं। और तो और कई बार कीड़े पौधों को नष्ट कर देते हैं। ऐसे में पौधों को सुरक्षित और हरा भरा रखने के लिए भी एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। एल्युमिनियम फॉयल का रीयूज करने के लिए पौधों के तनों पर लपेट दें। इससे पौधे हरे भी रहेंगे और सुरक्षित भी।
  • एल्युमिनियम फॉयल का रीयूज की मदद से ज्वेलरी साफ और चमकदार बना सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में गर्म पानी में बेकिंग सोड़ा डालकर इसमें ज्वेलरी डाल दें और एल्युमिनियम फॉयल की मदद से साफ कर लें।
  • चाकू की धार को तेज करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फॉइल पेपर को कई बार फोल्ड करके इससे चाकू को रगड़े। इससे चाकू की धार तेज हो जाएगी।

पढ़ें-आटे से घर पर बनाएं मीठा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता, खाते ही दिल हो जाएगा खुश