Monalisa Painting: मोनालिसा की पेंटिंग पर व्यक्ति ने फेंका केक, गिरफ्तार
पेरिस। पेरिस के लौवर म्यूजियम में दुनिया की सबसे मशहूर पेंटिंग मोनालिसा पर एक व्यक्ति ने केक फेंक दिया। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति बुजुर्ग महिला के वेश में व्हीलचेयर पर म्यूजिमय में आया था। फिर वह पेंटिंग की ओर बढ़ा और पेंटिंग की सेफ्टी के लिए लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास पर केक फेंक दिया। …
पेरिस। पेरिस के लौवर म्यूजियम में दुनिया की सबसे मशहूर पेंटिंग मोनालिसा पर एक व्यक्ति ने केक फेंक दिया। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति बुजुर्ग महिला के वेश में व्हीलचेयर पर म्यूजिमय में आया था। फिर वह पेंटिंग की ओर बढ़ा और पेंटिंग की सेफ्टी के लिए लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास पर केक फेंक दिया। इतना ही नहीं, शख्स ने फर्श पर गुलाब भी फेंके। ऐसी हरकत करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
They said this painting has soul, but it didn't react to the cake attack ?#MonaLisaCake #Monalisahttps://t.co/VzZ752kKno
— Kapilan Sachchithananthan (@iamkapilan) May 31, 2022
व्यक्ति ने पेंटिंग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन पेंटिंग की सुरक्षा में लगे बुलेटप्रूफ ग्लास की वजह से वह ऐसा कर नहीं पाया। पेंटिंग पर हमले का वीडिया वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि शख्स ऐसा करने के बाद कह रहा है कि इस धरती के बारे में भी सोचो, कुछ लोग इस धरती को भी ऐसे ही नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
Can anybody translate what ole dude was saying as they where escorting him out?? pic.twitter.com/Uy2taZ4ZMm
— Lukeee? (@lukeXC2002) May 29, 2022
इस घटना से वहां अफरातफरी मच गई। इस आदमी को पकड़ लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति व्हीलचेयर पर आया था। वह उठा और पेंटिंग की ओर बढ़ गया। डिस्प्ले ग्लास को तोड़ने में असफल होने के बाद उसने पेंटिंग पर केक लगा दिया।
हमले के पीछे का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है और यह सवाल उठ रहा है कि एक व्यक्ति लौवरे संग्रहालय के अंदर केक लाने में कामयाब कैसे रहा।
ये भी पढ़ें:- COVID-19: चीन में महामारी संबंधी प्रतिबंधों में ढील के बाद विनिर्माण गतिविधियों में सुधार
