पीलीभीत: सड़क पार कर रही वृद्धा को कार ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/ गजरौला, अमृत विचार। असम हाईवे पर वाहन की तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली। सड़क पार कर रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम पंचायत गजरौला सहराई की रहने …

पीलीभीत/ गजरौला, अमृत विचार। असम हाईवे पर वाहन की तेज रफ्तार ने एक और जान ले ली। सड़क पार कर रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम पंचायत गजरौला सहराई की रहने वाली अफसरी बेगम (65) के पति की पूर्व में मौत हो चुकी है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से चौराहा की तरफ पैदल जा रही थी। गांव के बाहर असम हाईवे पर सड़क पार करते वक्त पीलीभीत की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों क भीड़ लग गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: निकाह का झांसा देकर शहर की दो युवतियों से दुष्कर्म

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म