बाराबंकी: तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
मसौली/बाराबंकी। तीन माह पूर्व ज्योली मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से गम्भीर रूप से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी सतीश कुमार यादव का 18 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार गत …
मसौली/बाराबंकी। तीन माह पूर्व ज्योली मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से गम्भीर रूप से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी सतीश कुमार यादव का 18 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार गत 16 मार्च की शाम करीब 6 बजे बाराबंकी से कोचिंग पढ़कर अपनी डिस्कवर बाइक नम्बर यूपी 32 डी वाई 3897 से घर वापस आ रहा था।
तभी ज्योली मोड़ के निकट तेज रफ्तार से आ रही बुलेरो नम्बर यूपी 32 एलबी 0472 ने टक्कर मार दी थी गम्भीर रूप से घायल को हिन्द अस्पताल में भर्ती कराया गया परन्तु होश नहीं आ सका। कुछ दिन पहले घर लाये गये घायल ब्रजेश यादव की शाम को मौत हो गयी सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर हुआ सड़क हादसा, मजदूरों से भरी बस पलटी, 20 घायल
