खटीमा: घर से लापता किशोरी 100 दिन बाद गौतमबुद्धनगर से मिली, आरोपी युवक गिरफ्तार
खटीमा, अमृत विचार। 100 दिन पहले सीमावर्ती क्षेत्र से बिना बताए घर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने गौतमबुधनगर क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। थाना …
खटीमा, अमृत विचार। 100 दिन पहले सीमावर्ती क्षेत्र से बिना बताए घर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने गौतमबुधनगर क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
थाना झनकईया में 13 अप्रैल को एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग भतीजी बिना बताए घर से लापता हो गई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना मनोज देव को सौंपते हुए किशोरी को पता लगाने के लिए एक टीम गठित कर दी।
पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के नगरा चरणदास वाली गली के सामने से गुरुवार को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जो उसे बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना सुप्रिया नेगी को सौंपी है। पुलिस ने आरोपी इब्राहिम कालोनी, लखीमपुर खीरी निवासी सुनील कुमार को न्यायालय में पेश कर दिया है।
