Presidential election : राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग शुरू, PM मोदी-अमित शाह-CM योगी ने डाला वोट, मनीष सिसोदिया ने भी किया मतदान
नई दिल्ली। आज देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस बार जहां एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, तो यशवंत सिन्हा विपक्ष का चेहरा हैं। 21 जुलाई को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा? राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग सोमवार सुबह 10 …
नई दिल्ली। आज देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस बार जहां एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, तो यशवंत सिन्हा विपक्ष का चेहरा हैं। 21 जुलाई को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा? राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई जो शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में मतदान हो रहा है। इसमें विधायक और लोकसभा-राज्यसभा के सांसद मतदान कर रहे हैं।
संसद भवन में प्रथम तल पर कमरा नं- 63 में वोटिंग हो रही है। सांसदों को बैलेट पेपर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम के आगे अपनी वरीयता दर्ज करनी होती है। बतादें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए PM मोदी-अमित शाह-CM योगी ने वोट डाला है। इसके साथ ही दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी विधानसभा पहुंचकर अपना वोट डाला। आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव 2022: पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने किया मतदान, मुर्मू या सिन्हा में कौन मारेगा बाजी?
