लखनऊ: राजधानी में सात निरीक्षक इधर से उधर, प्रभारी निरीक्षक चिनहट भी हटाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने गुरुवार को सात प्रभारी निरीक्षकों का तैनाती स्थल बदल दिया। इनमें पांच थानों पर तैनात प्रभारी निरीक्षक हैं, जबकि एक अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक और अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक को तैनाती मिली है। अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक कृष्णवीर सिंह को अमीनाबाद थाने का इंचार्ज बनाया गया है। प्रभारी …

लखनऊ। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने गुरुवार को सात प्रभारी निरीक्षकों का तैनाती स्थल बदल दिया। इनमें पांच थानों पर तैनात प्रभारी निरीक्षक हैं, जबकि एक अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक और अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक को तैनाती मिली है। अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक कृष्णवीर सिंह को अमीनाबाद थाने का इंचार्ज बनाया गया है।

प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज कुमार मिश्रा को गाजीपुर और गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर को काकोरी, प्रभारी निरीक्षक अमीनाबाद बृजेश द्विवेदी को प्रभारी निरीक्षक नाका बनाया गया है। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक चिनहट रहे घनश्याम मणि त्रिपाठी को अपराध शाखा भेजा गया है। उनके स्थान पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर तेज बहादुर सिंह को तैनाती मिली है, जबकि अतिरिक्त निरीक्षक अजय कुमार सिंह को विकास नगर थाने का चार्ज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: पुलिस अधीक्षक ने चार उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किए बदलाव, देखें सूची

 

संबंधित समाचार