मुरादाबाद : कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ हो सख्त करवाई, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्नाटक के सांसद प्रज्जवल रेवन्ना के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम पुलिस को ज्ञापन देती महिला कांग्रेसी।

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस पश्चिमी जोन की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के नेतृत्व में रविवार को महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति के नाम पुलिस को ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में कहा गया कि कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के यौन शोषण और उन्हें परेशान करके मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। जो की महिला सुरक्षा के खिलाफ है। इसलिए हम मांग करते हैं कि कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ सख्त सख्त करवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में शगुफ्ता, तबस्सुम, सरताज जहां, अर्शी बी, महक और मेहताब समेत अन्य महिलाएं शामिल रही।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 500 करोड़ की लागत से होगा भारत दर्शन पार्क का निर्माण, औपचारिकताएं पूरी

संबंधित समाचार