Kanpur: सलमान खुर्शीद ने BJP पर साधा निशाना, बोले- देश मजबूत हुआ होता तो चीन कब्जा नहीं करता...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पूर्व विदेश मंत्री कांग्रेसी नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल आए। प्रेस कांफ्रेस के दौरान कांग्रेस के दोनों स्टार प्रचारकों ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व विदेश मंत्री ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बहुत कहानियां और भाषण सुने हैं। 

लेकिन यह नहीं देखा कि एक इंच भी देश मजबूत होकर आगे बढ़ सके और अगर यह देश मजबूत हुआ होता तो अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया हम पर उंगली न उठा रहे होते। हमारी कार्यशैली ऐसी रही है जिससे दूसरे देशों को आपत्तियां हैं, जो आज हमें विश्व में यह सुनना पड़ रहा है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि चीन ने हमारी कितनी धरती पर कब्जा किया है और प्रधानमंत्री कहते हैं कि न कोई आया है और न कोई आएगा। कहा कि नहीं आया तो हम वहां कैसे जाएंगे, जहां जाकर हम भ्रमण किया करते थे। जहां हमारी फौज जाकर अपनी झंडे गाड़ कर आया करती थी। 

सवाल किया कि इतने हमारे फौजी शहीद हुए क्या वो हमारी धरती पर शहीद हुए या वो चीन में हुए। पूछा कि चीन ने हमारी धरती पर घुस कर आक्रमण किया या हम उनकी धरती पर गए थे। इस बात को प्रधानमंत्री ने कभी स्पष्ट नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि कहा कि देश की सभ्यता और संविधान को लेकर एक विशेष संघर्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छेड़ा हुआ है, जिसको सभी एलायंस के दलों से समर्थन मिला है। जब तक महिलाएं, दलित, अल्पसंख्यक आगे नहीं बढ़ेंगे और एक साथ मिलकर देश को बढ़ाने का संकल्प नहीं लेंगे, तब तक हम देश को आगे बढ़ाने में कभी कामयाब नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- Kanpur Fire: चलती कार में लगी भीषण आग...चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

 

संबंधित समाचार