सीतापुर : सदर तहसील में लहराया 120 मीटर लंबा तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सदर तहसील में तिरंगा लहराया गया। गुरुवार दोपहर तहसीलकर्मियों ने परिसर में 120 मीटर लंबा तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे भी लगाए। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सदर तहसील परिसर में तहसीलदार ज्ञानेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सुखबीर सिंह सहित …

सीतापुर, अमृत विचार । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सदर तहसील में तिरंगा लहराया गया। गुरुवार दोपहर तहसीलकर्मियों ने परिसर में 120 मीटर लंबा तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे भी लगाए।

गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सदर तहसील परिसर में तहसीलदार ज्ञानेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार सुखबीर सिंह सहित अन्य तहसीलकर्मी एकत्र हुए। पहले श्रंखला बनाई गई फिर सभी ने मिलकर 120 मीटर लंबे तिरंगे को थामा। इसी के बाद तहसील परिसर भारत मां के जयकारों से गूंज उठा।

तहसीलदार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता सप्ताह और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर तहसील से तहसीलकर्मियों ने मिलकर 120 मीटर लंबा तिरगां लहराया है। अन्य तहसीलों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें –अयोध्या : थाने के सामने गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

संबंधित समाचार