संभावित आतंकी हमले को नाकाम करने के लिए तैयार मुंबई पुलिस: थोराट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने विश्वास व्यक्त किया कि आतंकवादियों के मुंबई पर हमले की धमकी भरे संदेश के बावजूद पुलिस सतर्क है और यहां हमले की कोई संभावना नहीं है। थोराट शनिवार को यहां किसानों की रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आतंकवादियों द्वारा पुलिस को 26/11 …

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने विश्वास व्यक्त किया कि आतंकवादियों के मुंबई पर हमले की धमकी भरे संदेश के बावजूद पुलिस सतर्क है और यहां हमले की कोई संभावना नहीं है। थोराट शनिवार को यहां किसानों की रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आतंकवादियों द्वारा पुलिस को 26/11 दोहराने के धमकी भरे संदेश पर कहा कि कोई भी हमले की घटना नहीं होगी क्योंकि मुंबई पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन खतरे का ख्याल रखेगा। उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार किसी भी खतरे का सामना करने के लिए सभी थाने और पुलिस व्यवस्था को तैयार रखा गया है। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस यातायात नियंत्रण कक्ष को शनिवार को एक पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें देश की आर्थिक राजधानी में ’26/11 जैसे हमले की चेतावनी दी गई है। इन धमकियों में हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि हमले कब होंगे।

लेकिन इसमें कहा गया है कि भारत में छह लोग इस योजना को अंजाम देंगे। संदेश में दावा किया गया है कि अगला हमला 26/11 के आतंकी हमलों की यादें ताजा कर देगा जिसे हथियारों से लैस 10 पाकिस्तानी चरमपंथियों द्वारा किया गया था।

ये भी पढ़ें – आप ने सरकारी खजाना खाली करके पार्टी की तिजोरी भरने की साजिश रची: भाजपा

संबंधित समाचार