बरेली के दूल्हे को लालकुआं की दुल्हन ने लौटाया बैरंग, वजह जानकर हैरान रह गया हर कोई

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। नगर क्षेत्र में शादी समारोह में उस वक्त हंगामा हो गया जब दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आखिर में दूल्हे को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा। इधर, बारात बैरंग लौटने की वजह पूरे क्षेत्र में …

लालकुआं, अमृत विचार। नगर क्षेत्र में शादी समारोह में उस वक्त हंगामा हो गया जब दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आखिर में दूल्हे को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा। इधर, बारात बैरंग लौटने की वजह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर वर्मा के मुताबिक, मामला जानकारी में आया है। लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम बरेली से बारात लालकुआं के अंबेडकर नगर पहुंची थी। बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी कि दुल्हन के भाई ने दिखाया गया लड़का अन्य होने का आरोप लगाते हुए मौजूदा दूल्हे की उम्र और उसके पैरों में दिक्कत होने की बात कह कर स्वागत की रस्म को रुकवा दिया।जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इस बीच जब दुल्हन को बुलाया गया तो उसने भी शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाया कि दिखाया गया लड़का दूसरा था। इस लड़के से भी विवाह करें तो दूल्हे की उम्र दुल्हन से काफी अधिक है। उसके पैर में तकलीफ है, ऐसे में शादी कैसे की जा सकती है। जबकि दूल्हे के परिवार वालों का आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोग उसके घर पर कई बार आकर दूल्हे को देख गए थे, लेकिन आज शादी करने से मना कर रहे हैं। काफी देर तक हंगामे के बाद पुलिस ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया और बारात बैरंग बरेली लौट गई।

संबंधित समाचार