नैनीताल ने कोहरे की चादर ओढ़ी: मैदानी इलाकों में तापमान गिरने से ठिठुरन भरी ठंड, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में बुधवार को घना कोहरा छाये रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों पर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार रामनगर, पिरूमदारा, बैलपड़ाव सहित आसपास के मैदानी इलाकों में आज सुबह से ही कोहरे की मोटी परत देखने को मिली। 

कोहरे के साथ ठिठुरन भरी ठंड ने भी दस्तक दे दी है, जिससे लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं। कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

ये भी पढ़े : 
IMA Passing Out Parade : भारतीय सेना को मिले 491 नए अधिकारी, थल सेना प्रमुख ने ली सलामी  

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता