तीन दिन बाथरूम में फंसी रही महिला, जीने की उम्मीद खोने पर लिपस्टिक से दीवार पर लिखी वसीयत
बैंकॉक। एक महिला के अपने ही घर के बाथरूम में 3 दिनों तक फंसे रहने का मामला सामने आया है। महिला बाथरूम में नहाने गई थी। नहाने के बाद जब उसने बाहर आने के लिए दरवाजा खोला तो वह जाम हो गया। जिससे वह बाथरूम में ही फंस गई। दरअसल घटना थाईलैंड की है, बता …
बैंकॉक। एक महिला के अपने ही घर के बाथरूम में 3 दिनों तक फंसे रहने का मामला सामने आया है। महिला बाथरूम में नहाने गई थी। नहाने के बाद जब उसने बाहर आने के लिए दरवाजा खोला तो वह जाम हो गया। जिससे वह बाथरूम में ही फंस गई।
दरअसल घटना थाईलैंड की है, बता दें कि थाईलैंड में रहने वाली 54 साल की एक महिला बाथरूम में नहाने गई थी। नहाने के बाद जब उसने बाहर आने के लिए दरवाजा खोला तो वह जाम हो गया। जिस कारण महिला तीन दिन तक बाथरूम में ही बंद रही। जब उसने अपने बचने की उम्मीद खो दी। इसलिए उसने लिपस्टिक से दीवार पर अपनी वसीयत लिख डाली।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला चौथी मंजिल पर अकेली रहती थी। इसलिए कोई उसकी पुकार नहीं सुन सका। वह रात भर मदद के लिए पुकारती रही। इसी तरह तीन दिन बीत गए और महिला बाथरूम में फंसी रही। उसने मान लिया था कि अब वह बच नहीं पाएगी।
ऐसे में महिला ने लिपस्टिक से बाथरूम की दीवार पर अपनी वसीयत लिख दी, ताकि उसकी मौत के बाद परिवार संपत्ति का बंटवारा कर सके। इसके साथ ही उन्होंने अपने करीबी लोगों के लिए लिपस्टिक से दीवार पर एक आखिरी मैसेज भी लिखा। महिला ने लिखा कि ‘मैं जिंदा रहने के लिए नल का पानी पी रही हूं और अगर यह खत्म हो जाता है तो मैं शायद मर जाऊंगी। मैं मदद के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन कोई नहीं आया।’
ऐसे में जब घरवालों का महिला से कोई संपर्क नहीं हुआ तो उन्हें महिला की चिंता सताने लगी. इसके बाद महिला की बहन ने पुलिस से संपर्क किया। बहन के मुताबिक उसने कई बार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पुलिस टीम महिला के घर पहुंची। उसने दरवाजा तोड़ा और बाथरूम में देखा तो अंदर महिला बेहोश पड़ी मिली। जहां पुलिस महिला को अस्पताल ले गई। जिसके बाद उनकी जान बचाई जा सकी।
ये भी पढ़ें:- संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को पहुंचाई मदद, अन्य राष्ट्र भी आएंगे आगे
